Now Reading
1 मई के शहीदों की दी श्रद्धांजलि

1 मई के शहीदों की दी श्रद्धांजलि


लुधियाना: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लुधियाना सभी शाखा द्वारा ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ मार्स ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले 1 मई के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लगभग 800 साथियों ने आज के इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया जोकि रेलवे मंडी कॉलोनी में एकत्रित होकर रैली के रूप में एक नंबर प्लेटफार्म से होते हुए अमृतसर एंड पार्सल शेड शहीदी समारोह पंडाल में पहुंचे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अमर सिंह ने की और मंच संचालन सहायक कामरेड राजेश्वर सिंह ने किया।सबसे पहले शहीदी स्मारक एवं यूनियन कार्यालय में ध्वज फहराए एवं दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कामरेड मंगत राम पासला ने देश में और रेल में बढ़ रहे निजीकरण, निगमीकरण और ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने अपील की। सी टी यू के कामरेड ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश में बढ़ रही बेरोजगारी चिंता का विषय है।इसके चलते युवा नशे की और बढ़ कर अपना जीवन नष्ट कर रहे हैं।

प्रोफेसर जयपाल और रघुवीर बेनीपाल यूनियन पदाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 139 वर्ष हो गए शहीदों को याद करते हुए, उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और दो देशों के बीच युद्ध की तैयारी पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि युद्ध कोई हल नहीं इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की।
इस मौके पर महिंद्र मीणा, घनश्याम सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर गरचा, प्रदीप कुमार, श्री प्रकाश, प्रखर वर्मा ,अजय कुमार योगेश राणा और गौरव शर्मा अपने साथियों के साथ मौजूद रहे और सभी ने भी श्रद्धांजलि दी साथियों को संबोधित किया और केंद्र एवं राज्य सरकारों की कार्यों प्रणाली एवं मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया।

Scroll To Top