
फतेहाबाद: सिवानी में जम्हूरी किसान सभा ने मंडी के गेट पर धरना देकर मंडी से गेहूं उठान करवाने कि मांग की। जम्हूरी किसान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह मिरान ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को परेशान करने के लिए तुगलकी फरमान सुना कर मंडी में बायोमेट्रिक नियम लागू किया हैं जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि किसान इस नियम को कतही बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे उन्होंने कहां की प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा लगातार ये बात बोल रहे हैं कि सरकार किसानों के खातों में 48 घंटों में सीधा पैसे डाल रहीं हैं वो कोरी झुठ है। क्योंकि जब तक मंडी से गेहूं गोदाम में नहीं जाती तब तक किसान के खाते में एक भी पैसा नही आता। सिवानी मंडी में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी । आज तक मंडी से गेहूं कि लिफ्ठींग नहीं हुई है। जिसके कारण किसान को उसकी फसल को पैसा समय पर नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार लगातार नये नये पोर्टल खोलकर किसानों को खेती से दूर करने कि कोशिश कर रही हैं। मोके पर हेफड के अधिकारी से बात हुई तो वह कोई भी बात का जवाब नहीं दे पाये।
उसके बाद सिवानी एसडीएम से बात करके पर्चेज कम्पनी के अधिकारियों से कल मीटिंग का आश्वासन मिला। आश्वासन मिले के बाद किसानों ने मंडी का गेट खोला। धरने पर तहसील प्रधान विक्रम सिवाच, सुरेन्द्र कुमार, सुरेश गुरेरा, जसवंत कासनी, देहाती मजदूर सभा के राज्य महासचिव राजेश चौबारा, मजदूर नेता साधू राम रूपाणा व सैंकड़ों किसान मोजूद रहे।