फतेहाबाद : हिजरावां खुर्द में पराली की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई ! बैठक की अध्यक्षता सतनाम सिहं हिजरावां कलां ने की बैठक को संबोधित करने के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के राज्य प्रधान मनदीप नथवान किसान नेता मनफूल ढाका पहुंचे और उन्होंने बताया मोदी की सरकार आने से पहले उन्होंने किसानों के साथ बड़े-बड़े वायदे किए थे और किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने का लोगों से वादा किया था परंतु सरकार बनने के बाद मोदी ने काम बिल्कुल उलट किया किसानों के खातों से बीमा कंपनियों को पैसा लूटने की छूट दी उन्होंने कहा कि आज सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डटकर हमें विरोध करना चाहिए वह किसानों को संगठित होकर अपने हको की आवाज बुलंद करने के लिए मैदान में आना चाहिए आने वाले समय में धान की पराली की समस्या बहुत बड़ी समस्या होगी जिसका सरकार कोई स्थाई हल नहीं निकल रही बल्कि किसानों को डरा धमका कर उनके ऊपर जुर्माना डालने की बात कर रही है मनफूल ढाका ने कहा हम इस बात का विरोध करते हैं हमने पिछले वर्ष भी एक बड़ा किसान आंदोलन किया था जब सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने हमें आश्वासन दिया था कि हम पराली की समस्या का जल्द से जल्द हल निकालगे परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है आने वाली 9 अक्टूबर को फतेहाबाद जिला के किसान बड़ी संख्या में इकट्ठे हो कर फतेहाबाद डीसी दफ्तर का घेराव करेंगे जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा गांव गांव में जाकर किसानों की कमेटियां बनाई जाएंगी बैठक में उपस्थित किसान पूर्व प्रधान OPD बैंक सतनाम सिहं हिजरावां कला , कुलदीप सिंह पूर्व सरपंच हिजरावां कला ,अमरीक सिंह मास्टर,दर्शन सिहं उन्नीवाले,मनफूल ढाका, सुखदेव सिंह महम्दपूर, मेंबर प्रेमचंद कृष्ण चंद्र पूर्व सरपंच रमेश कुमार शंकर लाल गुरनाम चंद ओम प्रकाश नवनीत एडवोकेट राकेश कुमार