रतिया- 134A के तहत प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही करवाने के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के पदाधिकारी व रतिया ब्लाक के अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी से मिले और ब्लॉक के कुछ निजी स्कूल 134 ए के तहत दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं दाखिले के लिए फीस की मांग कर रहे हैं फीस की बजाए सलाना फंड ले रहे हैं जिन बच्चों ने नियम 134 के तहत परीक्षा पास की है उन बच्चों के नियम 134 के तहत दाखिला करवाया जाए निजी स्कूलों में पहले पढ़ रहे बच्चों से भी कथित तौर पर सालाना खर्च के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं जैसे DAV स्कूल सालाना ₹5000 हर बच्चे से कथित तौर पर जबरदस्ती ले रहा है ऐसे अनेक स्कूल है ऐसे में देखते हुए प्रशासन को स्कूलों की रिकॉर्ड चेक कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए नौजवान सभा व शहर के लोगों ने मिलकर सोमवार को शिक्षा बचाओ मंच गठन करने का निर्णय लिया है और लोगों से अपील की है की प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाए 30 अप्रैल सोमवार को किसान रेस्ट हाउस रतिया में शिक्षा बचाओ मंच का गठन किया जाएगा