Now Reading
सरकार पराली का समाधान बताएं

सरकार पराली का समाधान बताएं

फतेहाबाद : किसान सर्घष समिति द्वारा फतेहाबाद डीसी दफ्तर के गेट के आगे दूसरे दिन भी धरना जारी पराली की समस्या को हल करवाने  के लिए  धरना दूसरे दिन में ! धरने की अध्यक्षता मास्टर अमरीक सिंह हिजरावा कलां गुरमेज सिंह एम पी सोत्तर ने की ! मंच संचालन मनफूल ढाका ने किया !

किसानों की धान की पराली की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति ने कल प्रदर्शन करते हुए एक मांग पत्र उपायुक्त महोदय को दिया था और किसानों ने पराली की समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त महोदय को कुछ सुझाव भी दिए थे परंतु उपायुक्त महोदय ने कोई ठोस बात नहीं की तो किसानों ने धरना देने का फैसला वही डीसी ऑफिस पर किया किसानों की एक ही मांग है कि पिछले 3 वर्ष से पराली की समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन करता रहा है हर बार कोरे आश्वासन दिए जाते हैं कोई ठोस समाधान नहीं कर रही इससे सरकार की किसान विरोधी नीति साफ जाहिर हो रही है कानून का सहारा लेकर किसानों को डराया धमकाया जाता है यही कानून दशहरा दीपावली पर पटाखे और बारूद से होने वाले प्रदूषण पर क्यों नहीं लागू किया जाता वह प्रदूषण कई गुना ज्यादा है यह सरकार पूंजीपतियों के हक की सरकार है किसानों की फसलों के भाव नहीं दिए जा रहे मंडियों में व्यापारियों को किसानों को लूटने की खुली छूट दे रखी है फसल की सरकारी रेट पर खरीद नहीं हो रही यदि सरकार ने जल्दी ही  पराली की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान अगला आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगा यह आंदोलन पूर्ण समाधान तक जारी रहेगा किसान अब घर बैठकर लुटता पीटता नहीं रहेगा इस आंदोलन को बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान धर्मपाल जाखल किसान संघर्ष समिति के साथी मनदीप रतिया सिरसा से स्वामीनाथन कमेटी के चेयरमैन भाई विकल पचार कैप्टन राम किशन EX  सरपंच कुलदीप सिंह हरविंदर भाई अभिमन्यु ढाणी ईशर प्रधान गुरबचन सिंह  भजन सिंह दिलबाग सिंह सतनाम हजरावा कला सुखदेव सिंह महमदपुर राममूर्ति ढाणी ईशर पतराम ढाणी ईसर बलवीर दौलतपुर

Scroll To Top