
फतेहाबाद: गांव अलिका की अनाज मंडी में जम्हूरी किसान सभा हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव रणजीत अलिका की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार के कुछ दिन पहले आए नए फरमान को लेकर रोष प्रदर्शन किया गिया, जिसमें सरकार ने नया कानून बनाया है कि अबकी बार जो भी किसान अपनी गेहूं को लेकर जाएगा उसका बायोमैट्रिक और गेहूं लेके जाने वाले साधन का पंजीकरण होना अति आवश्यक है, जिसको लेकर हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनेकों जगह सरकार के इस बेतुक्के फरमान का विरोध किया गया और आने वाली 11 अप्रैल को हरियाणा में अनेकों हाईवे 4 घंटे के लिए जाम लिए जायेंगे। जिसमें जम्हूरी किसान सभा के राज्य प्रवक्ता तेजिंदर रतिया में बताया कि भाजपा सरकार हमेशा ही किसान वर्ग के ख़िलाफ़ रही है यह सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है हर रोज किसानों पर नए नए कानून थोप रही है। भाजपा सरकार लोगों की न होकर अंबानी अडानी की सरकार साबित हुई है।
मौके पर उपस्थित बलजीत सिंह मलवाला, हरप्रीत अलिका, सुखविंदर सिंह सिंह, गुरदास सिंह, सुखदेव सिंह, सतबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, रामपाल अनमोल अलिका रहे।