
फतेहाबाद: शहीद भगत सिंह नौजवान सभा अलिका व ग्रामीणों के द्वारा कुछ दिन पहले विद्यालय के 5 अध्यापकों का प्रशाशन के द्वारा जबरदस्ती तबादला कर दिया स्कूल प्रबंधक कमेटी व शहीद भगत सिंह नौजवान सभा अलिका के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों से मिले परन्तु काफी दिन बीत जाने के बाद भी विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई जिसको लेकर आज सुबह ही विद्यालय के मुख्य गेट पर संकेतिक धरना व प्रशाशन के ख़िलाफ़ नारेबाजी करके रोष जताया गया।
स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बिट्टू विंजा के द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा गया कि प्रशासन के पास सोमवार तक का समय है अगर इसका कोई समाधान न हुआ सोमवार को पक्के तौर पर गेट को बंद कर दिया जाएगा और गए हुए अध्यापकों को जल्द ही तबादले को कैंसिल करवाया जाएगा और नौजवान सभा के प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि सरकार के द्वारा शिक्षा को खत्म करने में पूरा जोर लगा हुआ है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से विफल है राज्य की सरकार केवल झूठे नारे व वायदे करने वाली साबित हुई है,अगर सरकार आम जानता कि हमदर्द है तो अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से भरे ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुधर सकें। मौके पर उपस्थित रवि अलिका, हरप्रीत, अशोक, राहुल, अनमोल, कृष्ण, दर्शन लाल, काला राम, प्रहलाद, वेदप्रकाश पंच, कुलवंत पंच, रमेश पूर्व मेंबर, सुंदर, कुलवंत रणजीत अलिका रहे।