Now Reading
मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन

मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन


मुजफ्फरपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन मजदूर नेता कामरेड शंभू शरण ठाकुर के अध्यक्षता में हुआ। मजदूर दिवस की शुरुआत झंडोतोलन और शाहिद वेदी पर पुष्प अर्पण से हुआ। झंडोतोलन मजदूर नेता कामरेड शंभू शरण ठाकुर ने किया उसके बाद सभी मजदूर संगठनों के साथी शहीद वेदी पर पुष्प अर्पण किया। उसके बाद संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में जुलूस मार्च किया और शहीद खुदीराम बोस एवं शहीद प्रफुल्ल चाकी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और जुलुस विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर पहुंचकर एक सभा का आयोजन हुआ ।जुलूस का नेतृत्व एटक के शंभू शरण ठाकुर, एआईसीटीयू के चंद्र मोहन प्रसाद, एआईयूटीयूसी के रामनरेश राम, कमर्शियल मजदूर यूनियन के प्रमोद कुमार, एफ्टू न्यू के अजीमुल्ला अंसारी , एफटीयू के दिनेश जी ने किया। इस सभा को संबोधित करते हुए सभी मजदूर नेताओं ने मजदूर विरोधी चार श्रम कानून को रद्द करने, सरकारी नौकरियों में ठेके की बहाली पर रोक लगाने ,एनपीएस यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन को लागू करने, काम के घंटे को 8 घंटे की गारंटी करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की। साथ ही सभी मजदूर संगठनों ने अपने मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभाको संबोधित करने वालों में एआईसीटीयू के नंदकिशोर तिवारी, भूपनारायण सिंह, बैजू कुमार, इफ्टू के डोमू दास, सुरेंद्र दास, कमर्शियल मजदूर यूनियन के श्याम महतो, एटक के रंजन महतो, चंदेश्वर चौधरी ,अवधेश पासवान, फुटपाथ दुकानदार संघ के संरक्षक मोहम्मद यूनुस, ए आई यु टी यू सी के काशीनाथ सहनी, शिवकुमार, शिव बालक कुमार, सीटू के दिनेश भगत और नगर निगम पेंशनर समाज के महामंत्री राज किशोर सिंह और नगर निगम कर्मचारी यूनियन महामंत्री अशोक सिंह आदि शामिल थे।

Scroll To Top