रतिया, 21 अप्रैल (संग्रामी लहर ब्यूरो)- देहाती मजदूर सभा तहसील कमेटी रतिया द्वारा मई दिवस 1 मई को शहीद दविंद्र सिंह पार्क रतिया में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देहाती मजदूर सभा का सम्मेलन भी किया जायेगा। सभी रतिया तहसील के सदस्य इसमें जरूर पहुंचे। जो भी दलित व मजदूर भाई मई दिवस का इतिहास और शिकागो के शहीदों के बारे जनाने चाहते हैं इस कार्यक्रम में जरूर आए। देहाती मजदूर सभा जो शहीद भगत सिंह व साथियों की इन्कलाबी विचारधारा, डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की विचारधारा को लेकर सामाजिक न्याय,जातिवाद व्यवस्था, अर्थिक व्यवस्था, बराबर समाज, यानि मजदूर वर्ग के हक़ की व्यवस्था बनाने के लिए सर्घष कर रही है,आओ सब मेहनतकश इकट्ठे हो कर संगठन को मजबूत करें और 1 मई को हमारे शहीदों को याद करते हुए मजदूर दिवस मनाये।
रतिया में मजदूर दिवस 1 मई को