फतेहाबाद : हजारों की संख्या में किसान फतेहाबाद सब्जी मंडी में इकट्ठे होकर डीसी दफ्तर तक मार्च करते हुए गए. किसान संघर्ष समिति द्वारा किसानों की सब्जी मंडी में जनसभा की गई ! जिसकी अध्यक्षता प्रधान गुरबचन सिंह रतिया सुखदेव हसंगा रामस्वरूप ढाणी डाका दिलबाग सिंह करनैल सिंह कूलां ने की ! मंच संचालन मनफूल डाका सुखचैन रताखेड़ा ने किया
वक्ता चांदीराम अभिमन्यु ढाणी इस्सर मनदीप नथवान अजय जाजड़ा कृष्ण स्वरूप मक्खन हिजरावा खुर्द रमेश कम्बोज सभा जिला सचिव राजेश चौबारा भवन निर्माण यूनियन तेजेंद्र रतिया देहाती मजदूर सभा धर्मपाल जाखड़ एडवोकेट दिलबाग सिंह रिटायर्ड एसडीओ उमेद सिंह लोहान जन चेतना मंच बृजपाल जाखल वक्ताओं ने कहा कि यह धान की पराली की समस्या पिछले 3 वर्ष से गंभीर बनी हुई है इस बारे किसान हर वर्ष धरना प्रदर्शन करके स्थाई समाधान की मांग करते आ रहे हैं पिछले वर्ष आपकी सरकार ने आश्वासन दिया था कि किसानों से सरकार धान की पराली खरीदेगी और सरकार दान की बेल्ट में पराली आधारित उद्योग लगाएगी उस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया ना ही कोई कारखाना तथा ना ही सरकार पराली खरीदने की बात कर रही है इस समस्या के चलते किसान धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं क्योंकि पराली उठाने का जो खर्च आता है वह किसान सहन नहीं कर सकता क्योंकि किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है किसान संघर्ष समिति की अन्य मांगे बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए गेहूं बीज पर 50% सब्सिडी दी जाए बढ़ाए गए खाद के रेट वापस लिए जाएं फसल बीमा योजना में निजी कंपनियों की लूट बंद की जाए किसानों पर सभी प्रकार का कर्जा माफ किया जाए आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए भुना शुगर मिल को चालू करवाया जाए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए कंबाइन मशीन के पीछे लगाऐ गए एसएमएस हटाया जाए हम सरकार से मांग करते है कि इस समस्या का समाधान सरकार प्राथमिकता के आधार पर करें जब तक स्थाई समाधान नहीं होता तब तक पराली उठाने का कम से कम 10,000 प्रति एकड़ किसानों को सहायता राशि दी जाए सरकार किसानों पर तानाशाही नीति ना अपनाए किसान संघर्ष समिति चार दिन डीसी दफ्तर के गेट के आगे धरना देगी वह चौथे दिन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी अगर सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो इस आंदोलन को और तीखा किया जाएगा