फतेहाबाद : शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा नशाखोरी पर गुंडागर्दी के खिलाफ धरना लगातार चौथे दिन जारी रहा! जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुनील झलनिया धरने का मंच संचालन परमजीत लाली ने किया व मुख्य वक्ता जिला कमेटी सदस्य रामदेव झलनिया ने कहा कि देश का नौजवान हाथ में डिग्री लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वह नशे की दलदल में धकेला जा रहा है चरस,समेक,हीरोइन,मेडिकल नशे खुलेआम बिक रहे हैं जो सरकार की सबसे बड़ी नाकामियां है हजारों नौजवान नशे से मौत की गिरफ्त में जा चुके हैं स्कूलों कालेजों में अध्यापकों की भर्तियां नहीं की जा रही है पीने का साफ पानी का प्रबंध नहीं किया जा सकता युवाओं को अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है मगर सरकारें विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है ! रुपए की वैल्यू दिन-प्रतिदिन गिर रही है पेट्रोल और डीजल और गैस के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे आम जनमानस बहुत परेशान है धरने में हाजिर साथी काला रतिया, निर्भय रतिया, राजवीर भूना ,रमेश शर्मा , मुकेश बैजलपुर, पंकज कुमार ,विकास शेखूपुर ,हरनाम सिंह, सुनिल घासी