फतेहाबाद : शहीद भगत सिंह नौजवान सभा यूनिट कॉमेटी अलीका के सदस्य फतेहाबाद बस स्टैंड के महानिदेशक से मिले सभा सदस्यों ने मांग की है कि उनके गांव अलिका से रतिया के लिए सरकारी बस की सुविधा की जाए पहले इस रूट पर प्राइवेट बसे हैं जो कि अपनी मनमर्जी के अनुसार बस को चलाते हैं जिससे यात्रियों को घंटो-घंटो बस का इंतजार करना पड़ता है जैसे कि बस में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है जिस स्कूल कॉलेज में आने जाने वाले लड़कियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है बस में भीड़ होने के कारण यात्रियों को बस की छत पर सफर करना पड़ता है जो कि खतरे की निशानी है कुछ दिन पहले ही बस की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हुई है इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कोई और घटना घटित होने से पहले बसों की व्यवस्था की जाए