हिसार, 17 मई (संग्रामी लहर ब्यूरो)- भारतीय क्रान्तिकारी मार्क्सवादी पार्टी राज्य कमेटी कल हिसार में किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज व महिलाओं तक को भी चोटिल किया गया खट्टर सरकार व पुलिस प्रशासन की कड़ी निन्दा करती है |
पार्टी के राज्य सचिव कामरेड तेजिन्द्र सिंह रतिया ने कहा कि सरकार की तानाशाही का डटकर मुकाबला किया जायेगा और किसान मजदूर आन्दोलन और मजबूत किया जायेगा |
कामरेड ने कहा कि लॉकडाउन जैसी हालात में मुख्यमंत्री खुद धारा 144 का उलंघन कर रहे है कानून सभी के लिये सम्मान है | लेकिन देश भर में चल रहे कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन को कुचलने के कोशिश सरकार द्वारा की गई है व सोचीसमझी चाल के तहत जनता को आपस में लड़ाना चाहती है | सड़को पर बहे किसान मजदूरों के खून की बूंद का हिसाब लिया जायेगा |
सरकार जनता से है खट्टर सरकार को भूलना नही चाहिये हर कदम पर जनता विरोध करेगी | एेसी हालात सरकार पैदा करना चाहती है इस तानाशाही रैवये का हमारी पार्टी पुरजोश विरोध करती है तथा किसान मजदूर आन्दोलन का पुर्ण तोर पर समर्थन करती है | आने वाले समय में जो फैसला संयुक्त किसान मोर्चा लेगा उसे हर सम्भव लागू करते हुये तानाशाही सरकार का मुंह तोड़ जवाब में अगली कतारों में हमारे कार्यकर्ता शामिल होंगे |
