
हांसी: चैनत गांव के धरने को कवर करने वाले चैनलों को बंद करना सरकार की तानाशाही भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी के राज्य सचिव मण्डल के सदस्य जसपाल सिह खुण्डन, परमजीत लाली व राज्य कोषाध्यक्ष राजेश चौबारा ने कहां की लंबे समय से हांसी के चैनत गांव के लोग पीने के पानी के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जो की सरकार के लिए शर्म की बात है कि आजादी के 75 साल बाद भी लोग पीने के साफ़ पानी को तरस रहे हैं और उन्हें पानी के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो की देश के हर नागरिक का पहला अधिकार है। पत्रकार या यूट्यूब चैनल इस मुद्दे को प्रमुखता से लगातार दिखा रहे हैं सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनके चैनलों को बंद कर दिया है, जो की सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है। हमारा संविधान हमें अपने हकों के लिए संघर्ष करने व उसके प्रचार प्रसार की अनुमति देता है। मगर सरकार का अड़ियल रवैया बता रहा है कि उसके लिए पीने का साफ़ पानी, बिजली की कटौती,शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार कोई मुद्दा ही नहीं है बल्कि जात व धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना चाहती है। जिसकी भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (RMPI) कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा सरकार से मांग करती है कि चैनत गांव के मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाए और उन्हें पीने का साफ पानी मुहैय्या कराया जाए तथा जितने भी चैनलो पर प्रतिबंध लगाया गया है उसे हटाया जाए अन्यथा आने वाले समय में सरकार की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा।