
हिसार: संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा राज्य कमेटी की बैठक पृथ्वी प्रभात भवन हिसार में हुई। बैठक की अध्यक्षता भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक राज्य अध्यक्ष धर्मबीर लोहान ने की। मीटिंग का संचालन भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने किया। कृष्ण नैन इंटक, मनोज सोनी सीटू, आजाद सिंह मिरान भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा आईसीटीयू, सुबे सिंह किकराल एटक, सुरेश गुजरानी राष्ट्रीय कामगार संघ, मीटिंग में शामिल हुए।
आज संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने बताया कि सरकार ने पिछले 10 महीनों से श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल बन्द किया हुआ है ये निर्माण मजदूरों के साथ धोखा कर रही हैं सरकार नेताओं ने कहां कि संयुक्त मोर्चा लगातार निर्माण मजदूरों कि समस्याओं से सरकार को अवगत करवा रहा है। श्रम मंत्री ने पिछले दिनों प्रेस को बयान देते हुए कहा है कि हरियाणा में मजदूरों कि वर्कशलिप की वैरिफिकेशन की हैं और 90% मजदूर फर्जी पाएं गये हैं। ये ग़लत तरीके से वैरिफिकेशन कि गई हैं क्योंकि बोर्ड के लगातार बदलते नियमों के कारण मजदूरों को दोबारा वर्कशलिप लगानी पड़ी थी। सरकार वर्कशलिप के आधार पर निर्माण मजदूरों को ग़लत बताकर बोर्ड से बहार नहीं कर सकतीं।
संयुक्त मोर्चा ने सरकार के इस फैसले के विरोध में आगे आन्दोलन कि तैयारी की है जिसमें फैसले लिए गए हैं।
हरियाणा के किसी भी जिले में मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री के प्रोग्राम होंगे संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा काले झंडे लेकर विरोध करेंगा सभी जिलों में 25 अप्रैल तक कन्वैंशन करते हुए डीसी के मार्फत मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा और 10 मई को हिसार में एक राज्य स्तरीय कन्वैंशन करते हुए आगे के आंदोलन का आह्वान करेंगे।
आज की मीटिंग में सभी यूनियनों के जिला के पदाधिकारी साथी सतबीर गुढ़ा आईसीटीयू, जसवंत कासनी आईसीटीयू, केसर गहलोत इंटक, जितेन्द्र अग्रोहा इंटक, भूपेन्द्र यादव राष्ट्रीय कामगार संघ, योगेश कुमार राष्ट्रीय कामगार संघ, लीलू राम सीटू शामिल हुए।