Now Reading
शिकागो के शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी

शिकागो के शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी

पठानकोट: मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त द्वारा शहीदी स्मारक में झंडा लहरा कर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद आल गवर्नमेंट एम्पलाई ट्रेड यूनियन काउंसिल एवं JPMO के प्लेटफॉर्म द्वारा NRMU यूनियन कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग करके शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।मीटिंग की अध्यक्षता कामरेड हरिंद्र रंधावा ने की। मंच संचालन करते हुए NRMU के सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार ने कहा कि 1 मई का इतिहास प्रेरणा स्रोत है। उस समय के मजदूरों से 12 से 16 घंटे काम लिया जाता था। उन्होंने शिकागो की हेमार्केट में अपनी ड्यूटी के घंटे निर्धारित करने हेतु अपने हाथों में सफेद झंडे लेकर शांत मय तरीके से प्रदर्शन किया परन्तु वहां के हुक्मरानों ने बम ब्लास्ट करके और निहत्थे मजदूरों पर फायरिंग कर दी जिससे कई मजदूर घायल हुए और कई शहीद और मजदूरों झंडा सफेद से लाल हो गया।

AEGTUC के जनरल सचिव/NRMU के मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिकागो के शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएगी।आज दुनिया भर के मजदूर संगठित हैं और संघर्ष के लिए लामबद्ध है। कामरेड दत्त ने 1886 के शहीदों की याद में 1889 में पेरिस में मजदूर दिवस शुरू हुआ और 1923 से भारत के चेन्नई से शुरू हुआ।उन्होंने कहा कि शिकागो के मजदूरों का शांत मय प्रदर्शन हुक्मरानों को रास नहीं आया और फायरिंग करके मजदूर शहीद हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें सरकारी दायरे खत्म करके प्राइबेटेशन पर जोर दे रही है। मजदूर खतरे में हैं इसके लिए हमें इकठ्ठा होने की जरूरत है।पंजाब के कर्मियों का दा 18% रुका है। मजदूर का नुकसान जात पात में बंटना, अलग अलग एसोसिएशन का गठन होना मुख्य कारण है।

CTU पंजाब के जनरल सेक्रेटरी कामरेड नत्था सिंह ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और केंद्र और राज्य सरकारों की कार्यप्रणालियों की निंदा की।उन्होंने मजदूर साथियों को संघर्षों के लिए जागरूक होने की अपील की। इसके अतिरिक्त CTU पंजाब के शिव कुमार, थीन डेम वर्कर यूनियन से जसवंत सिंह संधू, IFTU से विजय कुमार, मुख्तयार सिंह, जम्हूरी किसान सभा से बलवंत सिंह घो, रेलवे से त्रिभुवन सिंह, सचिव लखबीर सिंह, PSSF से राजिंदर धीमान, सुभाष चंद्र ने रजनी बाला आशा वर्कर यूनियन ने भी मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मज़दूरों को इकट्ठे हो कर संघर्षों के प्रति लामबद्ध होने की अपील की।

See Also

इस मौके पर पिछले कल यूनियन के सदस्य श्री के के कौशल ट्रेन मैनेजर पठानकोट का निधन हो गया था उन्हें भी दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

Scroll To Top