जाखल : शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, आरएमपीआई एवं जन चेतना मंच जाखल ने संयुक्त रूप से केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए सहायता जुटाने के लिए 15 हजार 40 रूपए की राशी अनाज मंडी, रेलवे रोड़, शहीद स्मारक भगत सिंह चौक, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, मीना बाजार एवं महाराजा अग्रसेन चौक से डिब्बा सामने रख की गई जिसमें सभी ने बहुत सहयोग दिया। मंच प्रधान के रूप में समस्त राशी आरएमपीआई के प्रतिनीधि तजेन्द्र थिंद रतिया, पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह राताथे एवं शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के परमजीत लाली, करमा जाखल, लक्की जाखल को सौंप दी गई।