Now Reading
30 जुलाई को हिसार पहुंचने का संदेश दिया

30 जुलाई को हिसार पहुंचने का संदेश दिया

रतिया : जनसंगठनों के सांझे मोर्चे JPMO की तरफ अलिका में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता हरप्रीत सिंह ने की और संचालन परविंदर अलीका ने किया और मुख्य वक्ता के तौर पर JPMO राज्य कविंनर साथी तजिंदर रतिया व साथी सुखचैन रत्ताखेड़ा पहुंचे 30 जुलाई को हिसार में हो रहे राज्य स्तरीय प्रदर्शन में पहुंचने का संदेश दिया वह मनरेगा मजदूरों किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष तेज करने को कहा और मनरेगा में हो रही धांधली के खिलाफ मनरेगा मजदूरों को एक होकर अपने हक की लड़ाई तेज करनी होगी मैं किसानों को फसलों के उचित दाम को लेकर किसानी को बचाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों मिड डे मील वर्करों को इकट्ठे होकर संघर्ष का रास्ता अपनाने को कहा मैं 30 जुलाई को हिसार में पूरे राज्य स्तरीय प्रदर्शन में पहुंचने का संदेश दिया इस मौके पर JPMO के रतिया ब्लॉक कविंनर अवतार सिंह व परमजीत लाली ने संबोधित करते हुए कहा कि जो लगातार बढ़ रही बेरोजगारी गुंडागर्दी दिन भर दिन रेप की घटनाएं के खिलाफ व नौजवानों छात्रों को रोजगार देने की बजाय नौजवानों छात्रों के साथ हो रहे धक्केशाही के खिलाफ सरकार पर जमकर निशाना साधा नौजवानों छात्रों को एक होकर संघर्ष के रास्ते को अपनाकर 30 जुलाई को हिसार पहुंचने का संदेश दिया इस मौके पर मनजीत अलीका चरणजीत सिंह ,रवि कुमार, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, अंशुल व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Scroll To Top