रतिया : हरियाणा छात्र यूनियन की तरफ से खालसा त्रिशताब्दी राजकीय कालेज रतिया कें प्राचार्य को अंग्रेजी व फिजिकल सब्जेक्ट के अध्यापक की कमी को पूरा करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया हरियाणा छात्र यूनियन पहले भी प्राचार्य को अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं किया गया जिससे छात्रों का अंग्रेजी का परिणाम बहुत बुरा रहा है हरियाणा छात्र यूनियन लगातार अध्यापकों की कमी को लेकर निराशा है लिहाजा आप निवेदन है की छात्रों की मांग पूरी करवाकर अंग्रेजी का फिजिकल सब्जेक्ट के अध्यापकों को पूरा किया जाए ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रुप से चल सके इस मौके पर प्रधान गुरतेज नागपुर, सचिव परविंदर अलीका ,रवि रतिया, गुरदीप खोखर ,अमर रतिया ,हिमांशु ,अमन वर्मा ,जैसन, हरविंदर सिंह ,अमन, नवजोत सिंह ,गोपाल व अन्य साथी उपस्थित रहे