Now Reading
बस की समस्या को लेकर अधिकारी से मिले

बस की समस्या को लेकर अधिकारी से मिले

फतेहाबाद : हरियाणा छात्र यूनियन का प्रतिनिधि मंडल खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय रतिया में बस की समस्या को लेकर अंकित रतिया व चमणप्रीत के नेतृत्व में लेखा अधिकारी फतेहाबाद से मिले जिन्होंने ने आश्वासन दिया कि 4 तारीख दिन मंगलवार को कॉलेज में लड़कियों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी और अगर इसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हुआ तो हरियाणा छात्र यूनियन संघर्ष का रास्ता अपनाएगी. लड़कियों के नेतृत्व में 7 तारीख दिन शुक्रवार को रतिया बस स्टैंड का गेट बंद किया जाएगा क्योंकि लड़कियों को कॉलेज में आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लड़कियों के साथ भीड़ के कारण धक्का मुक्की होती है विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए छात्र यूनियन कड़ा कदम उठाएगी इस मौके पर परविंदर अलिका, रवि रतिया, हरविंदर सिंह, अमर रतिया, गुरदास सिधानी मौजूद रहे.

Scroll To Top