Now Reading
सिधानी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समर्पित जनसभा व नाटक

सिधानी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समर्पित जनसभा व नाटक

सिधानी – गांव सिधानी शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब हरियाणा यूनिट कमेटी सिधानी ने कार्यक्रम करवाया जिसकी  की अध्यक्षता यूनिट प्रधान गुरप्रीत सुधानी गुरदास सिधानी ने की जनसभा के मुख्य वक्ता कामरेड मंगतराम पासला भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड पासला ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन किया और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद दलितों पर हमले तेज हो गए हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छुआछूत के खिलाफ जात पात के खिलाफ लड़े आज 70 साल की आजादी

 

के बाद भी इंसान को इसांन नहीं समझा जा रहा आज जात-पात के नाम पर दलितों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है शादी के वक्त दलित लड़का घोड़ी पर नहीं चढ़ सकता ऐसी घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही है RSS धर्म के नाम पर बखेड़ा खड़ा करने का काम कर रही है मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा जा रहा है अयोध्या में मंदिर बनेगा या नहीं बनेगा इस पर देश भर में चर्चा साजिश के तहत करवाई जा रही है शिक्षा चिकित्सा रोजगार पर सवाल करने वालों को सरकार गद्दार घोषित करने का काम कर रही है हरियाणा का मुख्यमंत्री खट्टर खुले में नमाज पढ़ने पर तो पाबंदी लगाता है दूसरी तरफ हरियाणा की विधानसभा में एक नागा साधु प्रवचन करने की अनुमति भी सरकार ने दी थी एक विशेष जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करने का

 

See Also

काम भाजपा कर रही है दलितों के पास रहने के लिए घर नहीं है बच्चों के लिए शिक्षा नहीं है चिकित्सा नहीं है इस बात की चिंता मौजूदा व्यवस्था को नहीं है हम तमाम में मेहनतकश लोगों को संघर्षों के मैदान में उतरने का आह्वान करते हैं हमें अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा. गल किरती लोका दी नाटक  दिखाया  पटियाला  यूनिवर्सिटी से नाटक टीम आई . सिधानी में कामरेड पासला को मोटरसाइकिल काफिले के साथ जनसभा तक लेकर आया गया . भारी संख्या में गांव के लोग घरों से बाहर निकलकर जनसभा में पहुंचे महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी . सिधानी यूनिट के साथी रिंकू हरपाल गुरदास बलिंदर गुरप्रीत वह अन्य साथी हाजिर थे .

Scroll To Top