Now Reading
शहीदी कान्फ्रेंस के सम्बंध में आल गवर्मेंट एम्प्लॉई ट्रेड यूनियन कॉउन्सिल पठानकोट द्वारा मीटिंग

शहीदी कान्फ्रेंस के सम्बंध में आल गवर्मेंट एम्प्लॉई ट्रेड यूनियन कॉउन्सिल पठानकोट द्वारा मीटिंग

पठानकोट : 19 सितम्बर 1968 के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला 50वां शहीदी कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने हेतु आल गवर्मेंट ट्रेड यूनियन कौंसिल पठानकोट की मीटिंग अध्यक्ष कामरेड हरिंदर सिंह रन्धावा के नेतृत्व में हुई।महासचिव कामरेड शिव दत्त ने अलग अलग जथेबंधियों से आये नेतागण को सम्भोधित करते हुए कहा कि इस बार 50वां शहीदी कॉन्फ्रेंस में पूरे पंजाब के अलावा रेलवे के नॉदर्न ज़ोन से लगभग 5000 रेल वर्कर अधिक शामिल होंगे।इस लिए प्रत्येक मेम्बर की एक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दे। सभी उपस्थित सदस्यों कामरेड नत्था सिंह,शिव कुमार,मास्टर सुभाष शर्मा,प्रेम सागर,राजिंदर धीमान,रघुबीर सिंह जसवंत सिंह संधू,जनक वशिष्ट,अजीत राम त्रिभुवन निर्मलादेवी,तृप्त देवी आदि ने समर्थन किया।

Scroll To Top