रतिया :हरियाणा छात्र यूनियन ,ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन व अंबेडकर छात्र मोर्चा की तरफ से खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के गेट पर हरविंदर रतिया ,गुरतेज नागपुर , हैप्पी रतिया की अध्यक्षता मे धरना दूसरे दिन भी जारी रहा इस मौके पर परविंदर अलीका ने संबोधित करते हुए कहा लगातार हम अध्यापकों की कमी को लेकर बस की समस्या को लेकर व NCC की मांग को लेकर हम 1 साल से मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी समस्या का कोई हल नहीं हुआ प्रशासन ने आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला हर रोज बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की होती है ना ही बस का सही टाइम है एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ से छात्राओं के साथ हर रोज धक्का मुक्की होती है और ना ही कॉलेज में सही टाइम पर पहुंच पाती हैं जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कालेज में स्पेशल बस लगाई जाए और अध्यापकों की कमी के कारण रिजल्ट बहुत बुरा रहा है विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो कि 21 अगस्त मंगलवार को बैठेंगे भूख हड़ताल और संघर्ष को और तेज करेंगे इस मौके पर रवि रतिया, गुरदीप खोखर ,जशन रतिया, गुरप्रीत गोपी ,बलवंत रतिया, गोपाल, गगनदीप, बिदर रतिया हंसराज व अन्य साथी मौजूद रहे