Now Reading
तीसरे दिन भी धरना दिया गया

तीसरे दिन भी धरना दिया गया

रतिया : हरियाणा छात्र यूनियन, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन अंबेडकर छात्र मोर्चा  तरफ से गुरदीप खोखर व अमर रतिया गुरप्रीत गोपी की अध्यक्षता में K T कॉलेज रतिया में गेट पर धरना तीसरे दिन  दिया गया  इस मौके पर रवि रतिया अमन डूलट संबोधित करते हुए कहा की हम 3 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं कड़ी धूप गर्मी में डटे हुए हैं लेकिन प्रशासन के कान पर जूं नहीं सरक रहीं सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा यह सरकार विद्यार्थियों को मारने में तुली हुई है सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा ना देकर अपनी रैलियों की भीड़ बनाना चाहती है यह सरकार विद्यार्थियों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है और विद्यार्थियों की समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही की हरियाणा छात्र यूनियन के छात्र नेत्री पूजा रानी ने संबोधित करते हुए का कहां हमारे कॉलेज में अध्यापकों की कमी होने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही घर से हम कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन कोई भी लेक्चर सही तरीके से नहीं लग पाते जिसके कारण हमारा रिजल्ट बहुत खराब रहा है हमारी मांग है कि जल्द से जल्द अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए ताकि हमारी पढ़ाई का नुकसान ना हो सके और सबसे बड़ी समस्या बस की है कॉलेज में आने के लिए ना तो सही टाइम पर बस आती है अगर आती है तो उसमें भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है जिसके कारण हम पढ़ नहीं पाते वह हर रोज हमारे साथ धक्का-मुक्की होती है  हमारी स्पेशल बस की लगाई जाए जब तक इन मांगों का समाधान नहीं होता हम धरने पर डटे रहेंगे और 21 तारीख को भूख हड़ताल पर बैठेंगे इस मौके पर उपस्थित साथी गोपाल जैसलमेर रतिया हरविंदर, बिंदर हिमांशु ,बलवंत रतिया ,हैप्पी रतिया, सर्वजीत कौर ,हरप्रीत कौर, प्रियंका रानी ,अन्य छात्र मौजूद रहे.

Scroll To Top