Now Reading
जन संगठनों का सांझा मोर्चा की मीटिंग हुई

जन संगठनों का सांझा मोर्चा की मीटिंग हुई

रतिया : तहसील के जन संगठनों का सांझा मोर्चा JPMO की मीटिंग शेराराम की अध्यक्षता में हुई ! इस मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य कन्वीनर तेजेंद्र सिंह रतिया ने कहा कि सभी जन संगठनों को 30 जुलाई हिसार में होने वाले प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए. इस प्रदर्शन में देहाती मजदूर सभा, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब हरियाणा, हरियाणा छात्र यूनियन, किसान संघर्ष समिति, किसान मंच, किसान सभा, आंगनवाडी वर्कर्स हेल्पर यूनियन, महिला मिड डे मील यूनियन,भवन निर्माण एवं अन्य कामगार मजदूर यूनियन, ट्रैक्टर आटा चक्की मजदूर यूनियन व अन्य कई जन संगठन संगठन अपनी मांगों को लेकर हजारों की गिनती में 30 जुलाई को हिसार कमिश्नर के गेट के आगे पहुंचेंगे. इसकी तैयारी के लिए डबवाली से लेकर सिवानी मंडी तक जीप-जथा चलाकर गांव-गांव में जनसभाएं की जाएंगी. लोगों को हिसार पहुंचने की अपील की जाएगी. इस प्रदर्शन में किसानों मजदूरों नौजवानों छात्रों व महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा ! शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष मनदीप रतिया ने कहा की शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार औरतों पर हो रहे अत्याचार नशाखोरी घग्गर नदी को प्रदूषण मुक्त स्वामीनाथन की रिपोर्ट धान की पराली का सरकार स्थाई समाधान कर्मचारियों को पक्का करने स्कूलों में कॉलेजों में अध्यापकों की कमी को पूरा करवाना वह कॉलेजों में चुनाव को बहाली भवन निर्माण के मजदूरों के पंजीकरण को ऑनलाइन या ऑफलाइन की मांग को लेकर यह एक ला मिसाल प्रदर्शन होगा की इस मीटिंग में सभी जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ! वह रैली को कामयाब बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग देने का भरोसा दिया! मीटिंग में 25 मेंबर कमेटी का गठन किया गया जिसके कन्वीनर अवतार अंहरवा व सह-कन्वीनर परमजीत लाली रवि रतिया ,परमिंदर अलीका निर्भय रतिया भोला सिंह सुखचैन जीत सिंह सेठी बेअंत सिंह हंसराज सुरजीत रतिया बंसी राम बाबा भगवान दास हंसराज नकटा कृष्ण महेंद्र रत्ताखेड़ा गुरचरण सिंह बलदेव सिंह अमरीक सिंह चुने गए ! मीटिंग के अंत में प्रधान शेराराम ने सभी जन संगठनों से अपील की सभी साथी पूरी गंभीरता के साथ इस प्रदर्शन को कामयाब करने के लिए अपना सहयोग दें वह सभी गांवों के लोगों को जागरूक करें

Scroll To Top