Now Reading
किसानों के साथ मजाक बंद करे सरकार : मनदीप नथवान

किसानों के साथ मजाक बंद करे सरकार : मनदीप नथवान

रतिया : पराली की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति की बैठक हु बैठक की अध्यक्षता सुरजीत बोला ने की बैठक को संबोधित करने के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के राज्य प्रधान मनदीप नथवान पहुंचे और उन्होंने बताया मोदी की सरकार आने से पहले उन्होंने किसानों के साथ बड़े-बड़े वायदे किए थे और किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने का लोगों से वादा किया था परंतु सरकार बनने के बाद मोदी ने काम बिल्कुल उलट किया किसानों के खातों से  बीमा कंपनियों को पैसा लूटने की छूट दी उन्होंने कहा कि आज सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डटकर हमें विरोध करना चाहिए वह किसानों को संगठित होकर अपने हको की आवाज बुलंद करने के लिए मैदान में आना चाहिए आने वाले समय में धान की पराली की समस्या बहुत बड़ी समस्या होगी जिसका सरकार कोई स्थाई हल नहीं निकल रही बल्कि किसानों को डरा धमका कर उनके ऊपर जुर्माना डालने की बात कर रही है सुरजीत बोला  ने कहा हम इस बात का विरोध करते हैं हमने पिछले वर्ष भी एक बड़ा किसान आंदोलन किया था  जब सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने  हमें आश्वासन दिया था कि हम पराली  की समस्या का जल्द से जल्द हल निकालगे परंतु एक वर्षा बीत जाने के बाद भी  समस्या ज्यों की त्यों है आने वाली 9 अक्टूबर को फतेहाबाद जिला के किसान बड़ी संख्या में इकट्ठे हो कर फतेहाबाद डीसी दफ्तर का घेराव करेंगे जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा गांव गांव में जाकर किसानों की कमेटियां बनाई जाएंगी बैठक में उपस्थित किसान दर्शन सिंह हरपाल सिंह सुरजीत सिंह जगसीर सिंह टेक सिंह दर्शन सिंह बलदेव काला रतिया निर्भय रतिया आदि

Scroll To Top