रतिया : हरियाणा छात्र यूनियन की तरफ से प्रधान गुरतेज नागपुर व गुरदीप खोखर की अध्यक्षता में खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के गेट पर हरियाणा सरकार की छात्र संघ अप्रत्यक्ष प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया गया इस मौके पर परविंदर अलीका रवि रतिया ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीति वह सरकार की छात्र इकाई को चुनाव जीतने के लिए पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार विश्वविद्यालय वह महाविद्यालय में धक्के से कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाकर महाविद्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन के हाथों विद्यार्थियों के जनतांत्रिक का अधिकारों को खत्म करना चाहती है हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठन को चुनाव के लिए प्रचार तक भी नहीं करने दिया जा रहा दूसरी तरफ जिस सकाय में प्रतिनिधि नॉमिनेशन ना होने पर कॉलेज विश्वविद्यालय प्रशासन खुद ही चुनाव करेगा दूसरी तरफ शिक्षण संस्थान में प्रधान सचिव अन्य महत्वपूर्ण पद खुद विद्यार्थी ने चुन सकेंगे जोकि जनतंत्र को खत्म किया जा रहा है शिक्षण संस्थान के मुखिया 5 या 5 से ज्यादा खुद प्रतिनिधि चुनेगा योगी सरकार के प्रेशर से सरकार के पक्ष के ही चुने जाएंगे इसलिए आज हरियाणा छात्र यूनियन ने अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का बहिष्कार किया हरियाणा छात्र यूनियन ने जमकर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया सरकार को डर है प्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराती है तो उस की छात्र इकाई एबीवीपी का सूपड़ा साफ होने वाला जिन कारणों से ही अप्रत्यक्ष चुनाव कराकर किसी ने किसी तरह उच्च पदों पर अपने आदमियों को नियुक्त कराना चाहती है हरियाणा छात्र यूनियन हरियाणा सरकार के इस फैसले का डटकर विरोध करेगी हर वक्त विद्यार्थियों के साथ डटकर खड़ी रहेगी संघर्ष का रास्ता अपनाकर विद्यार्थियों के अधिकारों के साथ खनन नहीं होने देगी इस मौके पर अमर रतिया ,सौरभ नंगल, अखिल रतिया, बिंदर रतिया, गुरदास ,अमन वर्मा ,राहुल, धर्मवीर ,शुभम, हरविंदर , जगसीर ,सचिन ,गुरदीप शेरगढ़, विकी , बलजीत गुरसेवक, चमन प्रीत, पूजा रानी, सुखबीर कौर, ज्योति रानी, सोनिया, कुलदीप , बादलगढ़ व अन्य छात्र मौजूद रहे