रतिया : हरियाणा छात्र यूनियन व ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन व अंबेडकर छात्र मोर्चा की तरफ से गुरदास सिधानी व हैप्पी रतिया की अध्यक्षता में खालसा त्रीशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के गेट पर धरना दिया गया जिसका मंच संचालन परविंदर अलीका ने किया इस मौके पर रवि रतिया व अमन डूल्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने 6 अगस्त को SDM को मांग पत्र दिया था कि हमारी कॉलेज में अध्यापकों की कमी को लेकर व बस की समस्या को लेकर व वुमन सेल, प्लेसमेंट सेल, NCC की मांग को लेकर को लेकर मांग पत्र दिया था लेकिन हमारी अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई गुरदीप खोखर ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में ना कोई सही ढंग से पीने का पानी का प्रबंध है ना ही सफाई की सही तरीके से व्यवस्था है इसलिए आज हमने मजबूरन धरना जारी कर दिया है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा इस मौके पर उपस्थित साथी अमर रतिया सरबजीत कौर प्रियंका रानी गुरप्रीत गोपी जशन, गोपाल बलवंत रतिया सोनू रतिया गनांदीप सुनील हरविंदर हरकृष्ण व अन्य साथी माजुद रहे