जाखल : कन्या स्कूल के भवन को लेकर घंटों तक खूब हंगामा हुआ। यहां पर टोहाना विधायक व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मल्टीपर्पज बि¨ल्डग का शिलान्यास करने आए थे। उन्हें छात्राओं के विरोध का सामना करना पड़ा। छात्राएं बराला के विरोध में काली चुन्नी लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। छात्राओं ने बराला के कार्यक्रम तक पहुंचने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। मौके पर छात्राओं को रोकने के लिए महिला पुलिस की जरूरत थी। लेकिन छात्राओं की तादाद के सामने महिला पुलिस भी कम पड़ गई। लगातार हुए विरोध के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मामले को लेकर बातचीत के लिए आगे आए। उन्होंने संघर्ष समिति के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया, जिसके बाद करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। फिलहाल फैसला ये हुआ है कि मल्टीपर्पज बि¨ल्डग का निर्माण उसी जगह पर होगा, जहां पर स्कूल था। कन्या स्कूल के लिए नई जगह खरीदी जाएगी। सुभाष बराला ने आश्वासन दिया है कि जाखल में दो महीने के भीतर स्कूल के लिए नई जगह खरीदी जाएगी। वहां पर स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्राओं ने धरना उठा लिया है।
सुभाष बराला मल्टीपर्पज बि¨ल्डग के शिलान्यास के लिए आए थे। वह शिलान्यास के लिए सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। लेकिन आगे पहुंच कर पता चला कि छात्राएं विरोध कर रही थीं। हालांकि छात्राओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने की प्ला¨नग बना रखी थीं। मगर छात्राएं सुबह नौ बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थी। उस समय तक कार्यक्रम स्थल खाली ही था। उसके बाद छात्राओं को वहां से निकालना भी मुश्किल था और छात्राओं की मौजूदगी में शिलान्यास करना भी मुश्किल हो गया था। इसलिए सुभाष बराला कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित रेस्ट हाउस में पहुंच गए। वहां पर अधिकारियों से पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली और स्कूल के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और संघर्ष कर रही समिति के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया। साथ में चार पांच छात्राओं को भी बुला लिया गया। रेस्ट हाउस में करीब एक घंटे तक बातचीत चली। छात्राओं ने वही बात दोहराई कि उनका स्कूल किसी भी सूरत में यहां से हटना नहीं चाहिए।